BooksClub
Aruna Gupta

Author

Aruna Gupta

"२४ अक्टूबर १९७४ को चम्बल नदी के तट पर बसे राजस्थान के शैक्षणिक नगर कोटा में इन्होंने एक संस्कारी जैन परिवार में जन्म लिया। हिन्दी साहित्य में विधार्थी जीवन से ही इनकी रुचि रही है, कुछ शायरियों और कविताओं की रचना भी ये करती रहती हैं। स्नातक पूर्ण होने के बाद नर्सरी टीचर्स कोर्स का प्रशिक्षण इन्होंने प्राप्त किया है। जिसके माध्यम से वह बाल मनोविज्ञान को भली भांति समझ पाती हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग सेन्टर पर प्रधानाध्यापिका के पद पर भी कार्य किया। लगभग १२ वर्षों से एक शिक्षिका के पद पर कार्य करते हुए बच्चों के साथ भावनात्मक दृष्टि से काफ़ी गहराई से जुड़ी हुई हैं। बी.एड. की डिग्री लेकर वर्तमान में यह गुजरात के भरूच जिले के एक प्रख्यात विध्यालय में हिन्दी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सम्पर्क हेतु- ई-मेल: [email protected] इंस्टाग्राम: @arunawrites"

2

Published Books

Books by Aruna Gupta

Surmayi Sanjh
Surmayi Sanjh

Hindi Poetry

जिस प्रकार विभिन्न नदियाँ मिलकर एक समुद्र का रूप ले लेती है, उसी प्रकार मेरी विभिन्न कविताओं ने मिलकर 'सुरमई साॅंझ' का रूप ले लिया है। प्रस्तुत पुस्तक ज़िंदगी के नवरस का समूह है। खुशी, उल्लास, बहन-भाई का रिश्ता, कहीं कन्यादान तो कहीं ज़िंदगी की सच्चाई और सुनहरे सपनों से ओतप्रोत, आदि सभी विषयों की कविताएँ इस काव्य संग्रह में समाहित है।

₹119.00Ebook ₹69.00
Godh ki oat mai
Godh ki oat mai

Hindi Poetry

वात्सल्य क्या होता है? बचपन की परिभाषा क्या होती है? माँ की ममता कैसी होती है? बच्चा, माँ के साथ कौनसे भावनात्मक सम्बन्धों से जुड़ा होता है? ये सब मेरे लिए एक पहेली जैसा था। इस पहेली का जवाब एक ऐसा भाग्यशाली व्यक्ति ही दे सकता है, जो इन शब्दों के मायने जानता हो और वह भाग्यशाली व्यक्ति वही होता है जिसके पास माँ है। व्यक्तिगत रूप से अपनी बात करूँ तो मैं तो इन सब शब्दों से अनभिज्ञ थी, तब तक कि, जब तक कि मैंने स्वयं मातृत्व को महसूस नहीं किया था। अपने बच्चे के प्रति ममत्व उस दिन से ही उमड़ पड़ता है जिस दिन भ्रूण माँ के उदर में जन्म लेता है। ऐसा अनुभव साधारणतया एक माँ ही कर सकती है। किंतु मैं सिर्फ़ अपना अनुभव इस पुस्तक के माध्यम से आप तक पहुँचाना चाहती हूँ।

₹119.00Ebook ₹69.00

Quick Stats

2

Books