BooksClub
Anu Papanai

Author

Anu Papanai

अनु पपनैं का जन्म उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हुआ।इन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से गणित में स्नातकोत्तर तथा B.Ed की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। एक शिक्षिका होने के साथ साथ इन्हें लेखन का भी शौक है और यह अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का प्रयास करना चाहती हैं।धीरे धीरे समय बीतने के साथ इन्होंने अपनी लेखन शैली को समाज की कई गंभीर समस्याओं के साथ जोड़ कर उन्हें अपने शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना शुरू किया। इनका मानना है कि व्यक्ति नकारात्मकता से जितनी दूर रहेगा उतना ही अधिक प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक ऊर्जाओं को अपनी ओर आकर्षित कर सकेगा| ये सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखती हैं।इनकी रचनाएं कई अखबारों व विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी हैं तथा इन्होंने कई संकलनों में सह लेखिका के रूप में कार्य भी किया है।आप इनके विचारों को जानने के लिए इन्हें इंस्टाग्राम @merealfaaz_anu पर फॉलो कर सकते हैं।

3

Published Books

Books by Anu Papanai

Chand ke Par chalo
Chand ke Par chalo

Hindi Poetry

हमारी यह पुस्तक "चांद के पार चलो"प्यार के एहसास पर आधारित है। इस पुस्तक में सभी सह लेखकों द्वारा प्यार से जुड़े अपने अनुभवों को विभिन्न कविताओं और कहानियों के माध्यम से व्यक्त किया है।प्यार वह एहसास है जिसमें कभी तो जिंदगी ख़ुशनुमा हो जाती हैं तो कभी जिंदगी में उदासी भी छह जाती है। पूनम के चांद की रोशनी जैसे पूरे जहां को रोशन करती है वैसे ही मोहब्बत दो दिलों को जोड़ती है। हर रिश्ते में मोहब्बत होती है और यही मोहब्ब्त हमें एक दूसरे से जोड़े रखती है।

₹225.00Ebook ₹125.00
Daastan E Dosti
Daastan E Dosti

Hindi Poetry

"दोस्ती एक ऐसा रिश्ता जो खून का तो नहीं पर शायद कभी उससे भी बड़ा बन जाता है। हमारे सुख में हमारे दुख में हमारा साथ देने वाले हमारे वह सच्चे दोस्त जिंदगी में हमारे लिए बहुत अहम किरदार निभाते हैं। कई बार लोगों को दोस्ती में धोखा भी मिलता है तो कई बार एक ऐसा सच्चा दोस्त भी हासिल होता है जो ताउम्र उनका साथ निभाता है। इसी बंधन को व्यक्त करती है हमारी यह पुस्तक दास्तान ए दोस्ती, जिसमें सभी सह लेखकों द्वारा अपने मित्रों और मित्रता के इस अनूठे बंधन के प्रति अपनी भावनाओं और खट्टे मीठे अनुभवों को विभिन्न कविताओं के माध्यम से व्यक्त किया गया है। यह पुस्तक यह एहसास दिलाती है कि वास्तव में दुनिया में एक अगर कोई अनोखा रिश्ता है तो वह है मित्रता।"

₹225.00Ebook ₹125.00
Aasha ki Kiran
Aasha ki Kiran

Hindi Poetry

आशा की किरण पुस्तक एक माध्यम है,जो लोगों में एक विश्वास और उम्मीद जगा कर उन्हें जीवन में संघर्षों से लड़ने की और आशावादी विचारधारा को साथ लेकर जीवन जीने की कला को सिखा सकें। आजकल युवा सब कुछ तुरंत हासिल कर लेना चाहते हैं और यदि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो बहुत ही जल्दी हताश और निराश हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में वह दोबारा से कुछ करने की उम्मीद जब नहीं जगा पाते हैं तो कई बार इसके घातक परिणाम हमारे समक्ष उपस्थित होते हैं।आज के युवाओं को उन घातक परिणामों से बचाने हेतु, उनके मन में,उनके मस्तिष्क में आशा की किरण का संचार करने हेतु हमने इस पुस्तक में विभिन्न लेखकों की सहायता से कई कहानियों और कविताओं का संकलन किया है।सभी लेखकों ने इस पुस्तक के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु अथक प्रयास किया है। इस पुस्तक में हमने सभी लेखकों को अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देते हुए भाषा को बाधक नहीं बनने दिया है अतः उन्हें इस पुस्तक में लोगों को आशावादी विचारधारा और सकारात्मकता प्रेरित करने हेतु हिंदी और अंग्रेजी किसी भी भाषा का स्वेच्छा से चुनाव करने का अवसर भी प्रदान किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे इस प्रयास के द्वारा हम लोगों में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार अवश्य कर सकेंगे और उन्हें जीवन में उम्मीद भरी राह दिखाने में सफल हो सकेंगे।

₹250.00Ebook ₹50.00

Quick Stats

3

Books