BooksClub
Deepti Rastogi

Author

Deepti Rastogi

मैं दीप्ति रस्तोगी मेरा बचपन पीतल नगरी मुरादाबाद मे बीता। स्कूल और कॉलेज की पढाई खत्म हुई और मेरा विवाह महान कवियत्री महादेवी की कर्मभूमि फर्रुखाबाद में श्री अंकुर रस्तोगी के साथ हो गया। बचपन से ही मुझे पढ्ने लिखने का शौक था। गृहस्थी में रमती गयी और कभी कभार अपने मन की बातें लिखती गयी। सोशल मीडिया पर अपनी पंक्तियां डालने लगी और मेरी लेखनी को भरपूर सराहना मिलती गयी जिससे मेरा उत्साहवर्धन हुआ और मैने अपनी किताब छपाने का निश्चय किया। मेरे निर्णय का मेरे परिवार ने पुर्ण समर्थन किया और प्रोत्साहित भी किया। आप सबके समक्ष भिन्न-भिन्न विषयों पे स्वरचित रचनाओं का संग्रह "मन की उड़ान" ले कर आयी हुँ , अपनी कोशिशों का अंजाम ले कर आयी हुँ। चंद पंक्तियों के द्वारा अपनी बात कहना चाहूंगी..... 'चुपके से कुछ पल चुन लेती हूं मैं सपनों को बुन लेती हूं शब्दों के मोती जोड़ के मन की बातें लिख लेती हूं मेरा , मेरी कलम से एक रिश्ता है अपनेपन सा लिख कर अपने मन की पाती मैं मन को तृप्त कर लेती हूं मन के दीप को ज्वलित कर मैं "दीप्ति" स्वयं को रौशन कर लेती हुँ चुपके से कुछ पल चुन लेती हूं मैं सपनों को बुन लेती हूं।'

1

Published Books

Books by Deepti Rastogi

Man Ki Udaan
Man Ki Udaan

Hindi Poetry

मेरे मन की उड़ान , मेरे शब्द बने मेरी पहचान..... मैं दीप्ति रस्तोगी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की निवासी हूं , मुझे बचपन से ही पढ़ने - लिखने का, रचनात्मक कार्य करने का शौक रहा है, मैं भिन्न भिन्न विषयों पर लिखने का प्रयास करती रहती हूं। मुझे प्रकृति से विशेष लगाव है। ये आपको मेरी रचनाओं से भी लगेगा। मेरी कुछ रचनाएं आपको प्रेरणा देंगी तो कुछ सावन की हरियाली से,टिमटिमाते तारों से आपकी भेंट कराएंगी तो कुछ आप में असीम उत्साह भर देंगी। कभी श्रृंगार रस में डूबी हुई तो कभी आपको जल ही जीवन का संचालक है ये बताएंगी। मुझे वर्तमान में हुई घटनाओं को भी अपने शब्दों में कहना बहुत भाता है महान पुरुषों को श्रद्धांजलि देना उन्हें शत शत नमन को भी अपने शब्दों में पिरोने का प्रयास करती हूं ये मेरा उनके प्रति सम्मान है। मुझे नारी कल्याण उनकी आकांक्षाओं, इच्छाओं और उनकी अभिलाषा पर लिखना अच्छा लगता है, मेरी किताब "मन की उड़ान" में आपको अनेक विषयों पर कविताएं और गीत मिलेंगे। जो मन में एक नया उत्साह और आनंद भर देंगे।

₹199.00Ebook ₹50.00

Quick Stats

1

Books